फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   eight month old innocent was molested died during treatment anger of people of the society erupted In Noida

Noida: नोएडा में कुत्तों ने आठ माह के मासूम को नोंचा...इलाज के दौरान मौत, सोसायटी के लोगों का फूटा गुस्सा

Tue, 18 Oct 2022 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Oct 2022 10:44 AM IST
सार

Noida Dog Attack News: नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में सोमवार को आठ माह के बच्चे पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही सोसाइटी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

विज्ञापन
eight month old innocent was molested died during treatment anger of people of the society erupted In Noida
लोगों का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोए़डा में आवारा कुत्ते अब सोसाइटी के अंदर भी हमला कर रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में टावर-30 के पास आठ माह के बच्चे पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में टावर-30 के पास सोमवार को आठ माह के बच्चे पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।
पास में खेल रहे उसके भाई ने शोर मचाया तो मां और आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चे के आंत में आई थी चोट
सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम को सेक्टर-110 निवासी मजदूर राजेश कुमार पत्नी सपना और बच्चों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। काम करते हुए सपना बेटे से कुछ दूर चली गई। तभी अचानक तीन लावारिस कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। इसमें बच्चे के शरीर पर काफी खरोंच आई और शरीर के कई हिस्सों से खून निकलने लगा। बच्चे के आंत में चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुत्तों के हमले से घायल आठ महीने के बच्चे की मौत
वहीं, मंगलवार की सुबह जैसे ही बच्चे की मौत का पता सोसाइटी के लोगों को चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोसाइटी में लगातार भीड़ बढ़ रही है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।


 

'डॉग लवर के घर सारे स्ट्रीट डॉग इकट्ठा कर भेज देना चाहिए'

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हम सभी को मिलकर स्ट्रीट डॉग को सोसाइटी से बाहर करना चाहिए और डॉग लवर के घर सारे स्ट्रीट डॉग इकट्ठा कर भेज देना चाहिए। जिसका बच्चा जाता है उस मां-बाप को पता चलता है कि उन्होंने कैसे उसका लालन पोषण किया था, कैसे उसको जन्म दिया था। सिर्फ अपनी सस्ती राजनीति चमकाने के लिए ये लोग डॉग लवर का दिखावा करते हैं और कुछ नहीं है। शेम ऑन यू

सेंट्रल पार्क में योग करती महिला को भी कुत्ते ने काटा
गौरतलब है कि सोमवार सुबह ही सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में योग करती महिला को कुत्ते ने काटा था। लोगों का कहना है कि ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार बैठक हो चुकी है और लावारिस कुत्तों को लेकर हंगामा भी हो चुका है।निवासियों का आरोप है कि कुत्ते सीढि़यों से कई फ्लोर तक आ जा जाते हैं।

सोसाइटी के लोग कुत्ते से परेशान
एओए उपाध्यक्ष धर्म वीर यादव ने बताया कि सोसाइटी के लोग कुत्ते से परेशान हैं। कई बार सोसाइटी की तरफ से इस समस्या को ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां मौजूद कुत्तों को स्टरलाइज किया गया था जिसके बाद वापस ही लाकर छोड़ दिया गया। इससे समस्या और बढ़ गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हाल जाना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed