फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dilapidated road from Ace Divino to Flora Heritage becomes a problem.

Noida News: ऐस डिविनो से फ्लोरा हैरिटेज तक का जर्जर रास्ता बना मुसीबत

Thu, 08 Oct 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated road from Ace Divino to Flora Heritage becomes a problem.
सड़क बदहाल, रात में अंधेरा और सुरक्षा का भी संकट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी से लेकर विहान ग्रीन के बगल से होते हुए फ्लोरा हैरिटेज की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। निवासियों का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता लगातार जोखिम भरा होता जा रहा है। कई लोग स्कूटी और बाइक से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

निवासियों ने बताया कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। मलबेरी रोड की स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं, जिससे कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सड़क की स्थिति दिखाई नहीं देती और हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि रात के समय इस इलाके में पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग भी नजर नहीं आती।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं कि रात में दोपहिया वाहन चलाना बेहद खतरनाक हो गया है। - रितेश अग्रवाल,निवासी
रोड की स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। अंधेरे में सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और सुरक्षा का भी डर बना रहता है। - पूनम शुक्ला,निवासी
रात में इस इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग लगभग नजर नहीं आती। हाल की घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। - अतुल गैरोला,निवासी
आरएमसी प्लांट की वजह से पहले ही परेशान हैं और ऊपर से खराब सड़क ने मुश्किल बढ़ा दी है। - अतुल गुप्ता,निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed