{"_id":"5b71d32342c79232483b5a83","slug":"201534186275-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पु ल्सि पर मामला रफा-दफ करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पु ल्सि पर मामला रफा-दफ करने का आरोप लगाया
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर रिश्वत लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर रिश्वत लेकर केस रफा-दफा करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत डीजीपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग से की है। शिकायत में मामले की दोबारा से जांच की मांग की है। उधर, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि निष्पक्ष रूप से जांच की गई है।
सीमा सहाय बेटी के साथ सेक्टर-29 में रहती हैं। 23 जनवरी को सीमा सहाय का जन्मदिन था और उनके दो दोस्त भी आए हुए थे। इस दौरान पड़ोसी ने जन्मदिन के कार्यक्रम को बंद करने के लिए कहा। इस पर सीमा ने विरोध किया, तो पड़ोसी ने मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। सीमा ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़िता को घर भेज दिया। पुलिस ने 5 माह तक थाने के चक्कर लगवाए, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की। 7 जुलाई को पता चला कि पुलिस ने मामले को खारिज कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए लेन-देन कर लिया है। ब्यूरो