फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ड्रग एंड डिपार्र्टमेंटल स्टोर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

ड्रग एंड डिपार्र्टमेंटल स्टोर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
ड्रग एंड डिपार्र्टमेंटल स्टोर में घुसे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। रूप नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने सत्यवती ड्रग एंड डिपार्टमेंटल स्टोर में घुसे दो बदमाशों नेपाल निवासी राम सिंह और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चोरों के स्टोर में घुसने पर वहां लगा सिक्योरिटी अलार्म बज गया था। उनके पास से गल्ले से निकाले गए 60 हजार रुपये मिले हैं। दोनों ने दिल्ली के कई इलाकों में चोरी की वारदात कबूल की हैं।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के अतिरिक्त थाना प्रभारी राजकुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान स्टोर के अलार्म की आवाज सुनी। टीम ने स्टोर में पहुंचकर जांच शुरू की। पहले तल पर एक चोर मंदिर के पीछे छिपा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर लोहे की रैक में कार्टन के अंदर छिपे दूसरे बदमाश को पकड़ा गया। पुलिस ने पूरे अभियान की वीडियो रिकार्डिंग की है। बदमाशों ने बताया कि दिन में ग्राहक बनकर उन्होंने दुकान की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, सीलमपुर थाना पुलिस ने चोरों से मोबाइल फोन खरीदकर बेचने वाले मुजम्मिल काजिम (26) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 152 मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को एक सूचना के बाद उस्मानपुर पुश्ता रोड पर जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया। मुजम्मिल जनता कॉलोनी वेलकम में रहता है और उसकी कांति नगर में मोबाइल फोन की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed