फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नाबालिग ने ई कॉमर्स साइट को हैक पर अकाउंट से निकाले लाखों रुपये

नाबालिग ने ई कॉमर्स साइट को हैक पर अकाउंट से निकाले लाखों रुपये

Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने ई कॉमर्स साइट को हैक पर अकाउंट से निकाले लाखों रुपये
नाबालिग ने ई कॉमर्स साइट हैक
विज्ञापन

कर खाते से निकाले लाखों रुपये
- यू ट्यूब से सीखा हैकिंग का तरीका, 1.97 लाख से खरीदे बिटकॉइन
- पुलिस ने 11 माह की तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक ई कॉमर्स साइट को हैक कर कंपनी के खाते से 1.97 लाख उड़ाने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी ने खुलासा किया कि यू ट्यूब पर साइट हैकिं गका तरीका सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को नाबालिग के पास से पांच सिम कार्ड मिले हैं। जांच में पता चला कि आरोपी की 12 मेल आईडी हैं। खाते से निकाले पैसे से आरोपी ने बिटकॉइन खरीद लिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरकारी बिल व ऑन लाइन पेमेंट करने वाली एक वेबसाइट के मालिक ने जनवरी 2018 को मौरिस नगर थाने में वेबसाइट हैक कर उससे रकम निकाले जाने की शिकायत की। शिकायत पर मौरिस नगर थाने की साइबर टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि रकम निकालने के बाद छह बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने सभी छह खातों की डिटेल निकाली। एक खाते होल्डर ने पुलिस को बताया कि लोकल बिटकॉइन डॉट कॉम पर किसी शख्स ने बिटकॉइन खरीदे थे, उसी की रकम उसके खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने पाया कि सभी खातों की मेल आईडी, लोकल बिटकॉइन नंबर और साइट का नंबर एक है। नंबर की जांच करने पर उसकी लोकेशन उत्तम नगर में आ रही थी। पेटीएम के जरिये पुलिस को एक खाते के लेन-देन का पता चला। 11 माह तक निगरानी रखने के बाद पुलिस ने 17 वर्षीय युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग कंप्यूटर साइंस से 11वीं और 12वीं तक की पढ़ाई कर चुका है। साथ ही जावा व सी प्लस लैंग्वेज में उसे महारथ हासिल है। उसने यू ट्यूब के जरिये हैकिंग का तरीका सीखा और फिर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि वह कई वेबसाइट पर जाकर उन्हे हैक करने की कोशिश करता था। ई कॉमर्स साइट पर सुरक्षा की कमी थी, जिसका फायदा उसने उठाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग के पिता ठेकेदार हैं। वह बेटे की इस करतूत से बेखबर थे। आरोपी के दो भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed