{"_id":"5beb79b0bdec2269a92b6fed","slug":"15421588201218-27-10-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का सिपाही बनकर उगाही करने वाला गिरफ्तार 18-27-10","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस का सिपाही बनकर उगाही करने वाला गिरफ्तार 18-27-10
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पुलिस वाला बताकर करता था उगाही
आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और वर्दी बरामद
लोगों को यकीन दिलाने के लिए अक्सर थाने के पास घूमता था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ज्योति नगर थाना पुलिस ने खुद को पुलिस वाला बताकर उगाही करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष विहार निवासी आशीष चौधरी के रूप में हुई है। उसके पास से वर्दी और कट्टा बरामद हुआ है। जांच में पता चला कि लोगों को यकीन दिलाने के लिए अक्सर वह थाने के पास घूमता था और ऑटो चालकों से उगाही करता था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश हथियार लेकर इलाके में आने वाला है। पुलिस टीम ने सोमवार को घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से कट्टा मिला। उसने सिपाही की वर्दी भी सिला रखी थी।
जांच में पता चला कि वर्ष 2014 में फर्श बाजार थाना पुलिस व वर्ष 2017 में ज्योति नगर थाना पुलिस ने आरोपी को इसी आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कद काठी अच्छी होने की वजह से लोग उसके झांसे में आ जाते थे।
विज्ञापन
कारोबारी की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। नरेला में बदमाशों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने में दो गोलियां मारी गईं। कारोबारी की पहचान समयपुर बादली निवासी रघुनाथ मंडल (62) के रूप में हुई है। वह अपने भांजे के साथ रहता था। उसकी प्लास्टिक दाने की फैक्टरी थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि होलंबी कलां के पास एक शख्स को गोली मारी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। शव के पास कारतूस भी मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रघुनाथ मंडल नरेला में फैक्टरी का सामान लेने आता था। पुलिस उसके भांजे से पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ब्यूरो