{"_id":"5b8429e742c7924632549d33","slug":"153538812413-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड से गोली चली, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड से गोली चली, कोई हताहत नहीं
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक के गार्ड से गोली चली
नई दिल्ली। झिलमिल मेट्रो स्टेशन परिसर में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सोमवार दोपहर गार्ड की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई। पुलिस ऋषिपाल गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि बंदूक साफ करने के दौरान दुर्घटनावश गोली चली। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, झिलमिल मेट्रो स्टेशन परिसर में स्टेट बैंक का करेंसी चेस्ट है। न्यू विकास नगर निवासी राजकुमार (35) यहां सिक्योरिटी में तैनात है। सोमवार दोपहर बैंक के बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि एक कैश वैन रुपये लेने आई थी। उसका गार्ड ऋषिपाल अपनी बंदूक साफ कर रहा था, तभी गोली चल गई।