फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मादक पदार्थ तस्करों से तो नहीं जुड़े %स्टार गैंगस्टर’ के तार

मादक पदार्थ तस्करों से तो नहीं जुड़े %स्टार गैंगस्टर’ के तार

Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्करों से तो नहीं जुड़े %स्टार गैंगस्टर’ के तार
हेडिंग: मादक पदार्थ तस्करों से तो नहीं जुड़े ‘स्टार गैंगस्टर’ के तार
विज्ञापन

24 अप्रैल को गिरोह में शामिल न होने पर पांच नाइजीरियाई ने एक युवक से मांगी थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 24 अप्रैल को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में नाइजीरियाई युवक से घर में घुसकर रंगदारी मांगी गई थी। युवक ने आरोप लगाया था कि पांच नाइजीरियाई आरोपी उस पर ‘स्टार गैंगस्टर’ ग्रुप में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। सूत्र इस ग्रुप के नशे के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया था। हालांकि, रंगदारी के मामले में पुलिस ने पांच पर केस दर्ज कर एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर लिया था। अब अंतरराष्ट्रीय तस्करों की गिरफ्तारी केे बाद गिरोह के तार जुड़े होने की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले भी क्षेत्र में बड़े स्तर पर मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा हो चुका है।

एजुकेशन हब के छात्र निशाने पर
ग्रेटर नोएडा एजुकेशन हब में रूप में पहचान बना चुका है। यहां हजारों की संख्या में दूरदराज के छात्र सहित अफ्रीकी मूल के छात्र हॉस्टल और पीजी आदि में रहते हैं। ऐसे में नशा तस्करों की नजर यहां गड़ी रहती है। देश-विदेश के तस्कर छात्रों को नशे की खेप परोसकर मोटा मुनाफा कमाने की कोशिश में रहते हैं। यहां आए दिन गांजा, चरस, हेरोइन आदि नशा तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed