फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   998

998

Wed, 26 Dec 2018 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
998
सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल से लोग परेशान
विज्ञापन

-20 करोड़ के करीब लेनदेन प्रभावित होने की उम्मीद
पलवल। जिले में बुधवार को सरकारी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले के सभी सरकारी बैंकों पर ताले लगे रहे। कर्मचारी पलवल में पंजाब नेशनल बैंक के सामने धरना देकर बैठे थे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बैंकों की फिर से हुई हड़ताल के कारण लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में पिछले पांच दिनों से बंद चल रहे बैंकों के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल थी। फिर चौथे शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे। हड़ताल के कारण लोगों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। इससे बैंकों को भी राजस्व का नुकसान हुआ है। बैंक अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक दिन की हड़ताल से जिले में करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
वेतन बढ़ोत्तरी की मांग व सरकारी बैंकों के आपस में विलय के खिलाफ आल इंडिया बैंक आफिसर्स फेडरेशन के तत्वावधान में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर थे। बैंक कर्मचारियों का कहना था कि वेतन में वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वेतन व भत्ते की समीक्षा के नाम पर कर्मचारियों के शोषण की योजना बनाई जा रही है। वहीं बैंकों के विलय की भी योजना है, जिसे बैंक कर्मचारी बरदाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को काफी लोगों को बैंकों की हड़ताल की जानकारी नहीं थी, जब वे बैंकों में पहुंचे तो उन्हें हड़ताल के बारे में जानकारी मिली और बैंक बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। व्यापारी ईश्वर व राजेश ने बताया कि बैंक की हड़ताल से उनके काफी काम रुके हुए हैं। शुक्रवार को भी हड़ताल के चलते बैंक बंद थे, फिर शनिवार व रविवार को छुट्टी थी। सोमवार को बैंक खुला, परंतु भीड़ अधिक होने के कारण लेनदेन प्रभावित ही रहा, फिर मंगलवार को बैंक बंद रहे और आज हड़ताल हो गई। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed