{"_id":"6ac79f94aa2b95d9ec0fc3bb","slug":"conclusion-of-the-ongoing-electron-quiz-at-ntpc-grnoida-news-c-1-noi1095-4810752-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनटीपीसी में चल रहे इलेक्ट्रॉन क्विज का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनटीपीसी में चल रहे इलेक्ट्रॉन क्विज का समापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर- 16ए स्थित एनटीपीसी में चल रहे इलेक्ट्रॉन क्विज का समापन हो गया। 5 सितंबर को लखनऊ में क्षेत्रीय राउंड के साथ शुरू हुई क्विज 8 अक्तूबर को राष्ट्रीय फिनाले के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता का आयोजन देश के नौ क्षेत्रीय केंद्रों पर किया गया।
ग्रैंड फिनाले में आईआईटी मद्रास के अद्विक काबरा और आशीष चेरियन थन्निकल ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, आईआईटी मद्रास के श्रीराम माधवन वी और ईशान जोशी ने दूसरा स्थान, जबकि आईआईटी कानपुर के वकार मोइद और पार्थ आर्य भट्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को एक लाख, दूसरे को 60 हजार और तीसरे स्थान को 40 हजार का पुरस्कार दिया गया। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 16,000 प्रत्येक जबकि शेष 12 टीमों को 8,000 प्रत्येक का पुरस्कार दिया गया। ब्यूरो