फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Circle rates in Greater Noida increased by 15 to 70 percent

खरीदारों को बड़ा झटका: ग्रेटर नोएडा में महंगी होगी रजिस्ट्री, सर्किल रेट में 70 प्रतिशत की वृद्धि; देखें सूची

Wed, 26 Mar 2025 07:37 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 07:37 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने सर्किल रेट में 15 से 70 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिसको लेकर सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों की सूची जारी की गई है। लोग प्रस्तावित दरों पर 5 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Circle rates in Greater Noida increased by 15 to 70 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों का बदलाव के साथ प्रकाशन कर दिया है। अलग-अलग श्रेणी की भूमि में 15 से 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जेवर तहसील में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 70 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में फ्लैटों की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। यहां सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की है। प्रशासन ने प्रस्तावित दरों पर जिले के लोगों से 5 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी है। आपत्तियों को निस्तारण करने के बाद प्रशासन सर्किल रेट की नई दरों को लागू करेगा।

विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में वर्ष 2016 के बाद से सर्किल रेट की दरों में बदलाव नहीं हुआ है। अब किसानों के दबाव और सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की दरों में बदलाव किया है। जेवर तहसील में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 70 प्रतिशत की वृद्धि की है। अभी जेवर में कृषि भूमि का सर्किल रेट 900 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसको बढ़ाकर 1550 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है। हाल ही में सरकार ने एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की जमीन का मुआवजा 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया है। अब प्रस्तावित सर्किल रेट भी उसी हिसाब से तय किया गया है। पिछली बार वर्ष 2016 में जेवर क्षेत्र में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: परिषदीय स्कूलों के 10 से अधिक छात्रों का नवोदय में चयन, कराई गई थी विशेष तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के भूखंड़ों में 10 से 20 प्रतिशत वृद्धि
प्रशासन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, आईटी, आईटीईएस, वाणिज्यिक भूखंड व वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में भी वृद्धि की है। तीनों जगह सर्किल रेट 10 प्रतिशत बढ़ाया गया है। हालांकि जेवर तहसील के वाणिज्यिक भूखंड और वाणिज्यिक संपत्तियों के सर्किल रेट में 18 से 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की है। उधर कार्यालय उपयोग के भूखंडों के सर्किल रेट में 15 प्रतिशत की वृद्धि की है।

विज्ञापन

नोएडा से महंगी होगी ग्रेनो में फ्लैटों की रजिस्ट्री
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दो लाख से अधिक खरीदारों पर रजिस्ट्री का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। प्रशासन ने फ्लैटों की रजिस्ट्री के सर्किल रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। नोएडा में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट व अपार्टमेंट की दरों में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। जबकि दादरी और सदर तहसील क्षेत्र में 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ऐसे में जो खरीदार लंबे समय से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे है, उन पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। साथ ही नए खरीदारों पर भी रजिस्ट्री का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed