{"_id":"67e2e25ad0383503390018c5","slug":"more-than-10-students-of-council-schools-selected-in-navodaya-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: परिषदीय स्कूलों के 10 से अधिक छात्रों का नवोदय में चयन, कराई गई थी विशेष तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: परिषदीय स्कूलों के 10 से अधिक छात्रों का नवोदय में चयन, कराई गई थी विशेष तैयारी
Tue, 25 Mar 2025 10:35 PM IST
विकास कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:35 PM IST
सार
हाल ही में जारी राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 96 छात्रों का चयन हुआ था। इसके साथ ही कई छात्रों का चयन प्रोजेक्ट बनाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
शिक्षव व छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद के चारों ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10 से अधिक छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। प्राथमिक स्कूल रोजा जलालपुर, शाहबेरी, कचेडा, चिटहेरा, लतीफपुर सहित कई स्कूलों के छात्रों का चयन हुआ है। छात्रों को स्कूल में शिक्षकों की ओर से विशेष तैयारियां कराई गई थीं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेशित किया गया था कि हर स्कूल में छात्रों को नवोदय की तैयारी के लिए एक घंटे कराई जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कई स्कूलों का परिणाम अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 10 से अधिक छात्रों का चयन हो गया है। उन्होंने बताया कि परिषदीय स्कूलों में सुविधाएं बेहतर होने से परिणाम भी बढ़ रहा है। हाल ही में जारी राष्ट्रीय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 96 छात्रों का चयन हुआ था। इसके साथ ही कई छात्रों का चयन प्रोजेक्ट बनाने के लिए हुआ है। इसमें भारत सरकार की ओर से उन्हें 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन