फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brothers and sisters will bathe in the Yamuna to break the noose of Yama.

Bhai Dooj 2025: विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, यम की फांस काटने के लिए भाई-बहनों ने किया यमुना में स्नान

Wed, 22 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 12:22 AM IST
सार

यम द्वितीया पर यमुना में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भाई-बहनों ने यम की फांस काटने के लिए यमुना में एक साथ डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
Brothers and sisters will bathe in the Yamuna to break the noose of Yama.
विश्राम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना में भाई दूज पर यम द्वितीया का स्नान हुआ। बहनें यम की फांस से मुक्ति दिलाने के लिए भाई के साथ स्नान करके दीर्घायु की कामना करती हैं। बृहस्पतिवार को यमुना घाटों पर भाई-बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है। इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। भारतवर्ष में भाई-बहन का एकमात्र मंदिर स्थित है। स्नान करने के बाद भाई-बहन इस मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। 
विज्ञापन


माथुर चतुर्वेदी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट का कहना है कि प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी अभी तक विश्राम घाट पर यम द्वितीया स्नान के लिए बेहतर साफ सफाई नहीं कराई गई। हजारों की संख्या में भाई बहन स्नान करने के लिए पहुंचे। बेरीकेडिंग आदि भी नहीं हो सकी। उनका कहना है कि यम द्वितीया के स्नान के लिठए प्रशासन पूर्व में काफी समय पहले ही तैयारी करता था। इस बार नगर निगम ने कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed