{"_id":"5fb819288ebc3e27873366d4","slug":"aspire-company-will-raise-funds-for-amrapali-grnoida-news-noi549397376","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्रपाली के लिए फंड जुटाएगी ‘एस्पायर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्रपाली के लिए फंड जुटाएगी ‘एस्पायर’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली के लिए फंड जुटाएगी एस्पायर कंपनी
ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड जुटाने का काम पूरा करने के लिए कंपनी गठित कर दी गई है। आम्रपाली सैटल्ड प्रोजेक्ट्स एंड इन्वेस्टमेंट्स रिकंस्ट्रक्शन एस्टेब्लिशमेंट (एस्पायर) के नाम से इस कंपनी का गठन किया गया है। बताया गया है कि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने इसे मान्यता दी है। ये कंपनी परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने व अन्य निर्णय लेने का काम करेगी। कोर्ट रिसीवर ने इसके बारे में आम्रपाली से जुड़े सभी स्टेक होल्डर, बैंकों और फंडिंग करने वाली संस्थाओं को जानकारी दी है।
दरअसल, आम्रपाली की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड जुटाने पर काम चल रहा है। खरीदारों की ओर से करीब तीन हजार करोड़ रुपये का फंड मिलना है। आम्रपाली समूह और इसके निदेशकों की संपत्तियों की नीलामी और अनसोल्ड संपत्तियों को बेचकर भी रकम जुटाई जानी है। आम्रपाली के 4885 अनसोल्ड फ्लैट बेचकर 2700 करोड़ रुपये की रकम जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया गया है कि अधूरी परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए करीब 8500 करोड़ रुपये की जरूरत है। कुछ दिन पहले एसबीआई कैप ने आम्रपाली की सात परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये का ऋण देने की बात सुप्रीम कोर्ट में कही थी।
इसी माह 625 करोड़ का ऋण मिलने की उम्मीद
परियोजना पूरा करने के लिए 625 करोड़ रुपये का ऋण इस माह के अंत तक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस रकम को सिलिकॉन सिटी-1, 2, क्रिस्टल होम्स, सेंचुरियन पार्क लो राइज, सेंचुरियन पार्क ओ-2 वैली और सेंचुरियन ट्रॉपिकल गार्डन में इस्तेमाल किया जाएगा। कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमानी ने बृहस्पतिवार को भी बैंक ऑफ इंडिया के साथ करार किया। अब तक कुल नौ संस्थाओं के साथ करार किया जा चुका है। इससे पहले एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी, यूनियन बैंक और यूको बैंक के साथ करार हो चुका है।