फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   करतार पुर कॉरिडोर शाङ्क्षत का संदेश लेकर आया है--सरना

करतार पुर कॉरिडोर शाङ्क्षत का संदेश लेकर आया है--सरना

Sun, 02 Dec 2018 06:55 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
करतार पुर कॉरिडोर शाङ्क्षत का संदेश लेकर आया है--सरना
शांति का संदेश लेकर आया है करतारपुर कॉरिडोर : सरना
विज्ञापन

- अकाली दल दिल्ली ने सिद्धू व पाक प्रधानमंत्री का किया बचाव
- भाजपा व अकाली दल बादल पर साधा निशाना

लेकर पंजाब के मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करतार पुर साहिब कॉरिडोर को लेकर दिल्ली शिरोमणि अकाली दल पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में उतर आया है। पार्टी प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कॉरिडोर शांति का संदेश लेकर आया है। इमरान खान ने शांति की पहल की है और हमें भी आगे बढ़ना चाहिए।
सरना ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि सिद्धू के कारण कॉरिडोर की योजना परवान चढ़ी है। वहीं, पाक प्रधानमंत्री ने अपने तीन माह के कार्यकाल में ही इस पर मंजूरी दी है। ऐसे में वे बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कॉरिडोर का श्रेय कोई भी ले, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हम चाहते है कि दोनों सरकारें जल्द कॉरिडोर का निर्माण करे। सरना ने भाजपा व अकाली दल बादल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये लोग बिना कारण बयानबाजी कर इस योजना में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरना ने कहा सिद्धू की खालिस्तानी के साथ फोटो पर विवाद उचित नहीं है यदि कोई किसी के साथ फोटो खिंचवा लेता है तो उसके लिए सिद्धू दोषी कैसे हो सकते हैं। अमृतसर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान के साथ भी ऐसी फोटो है तो क्या बादल अकाली दल उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट घोटाले में दायर करेंगे याचिका
सरना ने कहा कि गुरुद्वारा कमेटी में अब टेंट घोटाला सामने आया है। हम इस मुद्दे पर भी अदालत में याचिका दायर कर रहे हैं। कमेटी के तीन अधिकारियों ने पुलिस के समक्ष दिए बयानों में मान लिया है कि उन्होंने फर्जी बिलों के जरिए पैसे निकाले थे। यह राशि कमेटी सदस्यों के कहने पर निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed