फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Negligence in electricity bill of 5000 people Corporation fined agency 10 lakh rs

नोएडा: 5000 लोगों के बिजली बिल में लापरवाही, विद्युत निगम ने एजेंसी पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Mon, 12 Oct 2020 11:41 AM IST
प्राची प्रियम गौरव शर्मा, नोएडा
गौरव शर्मा, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 12 Oct 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Negligence in electricity bill of 5000 people Corporation fined agency 10 lakh rs
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स

बिजली उपभोक्ताओं की रीडिंग और बिल भेजने समेत अन्य लापरवाही बरतने में विद्युत निगम ने इंवेंटिव एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलिंग एजेंसी पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लापरवाही से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब पांच हजार बताई जा रही है। वहीं, भविष्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


विद्युत निगम के सर्किल द्वितीय खंड में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 2.15 लाख है। शासन से सख्त निर्देश हैं कि हर महीने रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भेजा जाए। मीटर से छेड़छाड़ न हो, लेकिन शासन से नामित बिलिंग एजेंसी से जुड़े कुछ कारिंदे शासन के निर्देशों को ताक पर रख मनमानी बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


समय पर रीडिंग नहीं ली गई, न ही बिल समय से भेजा गया। अन्य कई और कारण रहे। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई निगम की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने लगाई अफसरों को फटकार
बिलिंग एजेंसी की जिम्मेदारी है कि समय से रीडिंग ले और उपभोक्ताओं को समय से बिल भेज दिया जाए, ताकि तय समय पर उपभोक्ता बिल जमा कर सकें। इससे विद्युत निगम को राजस्व हानि नहीं होगी, लेकिन जमीन पर हालात दूसरे हैं। 

कई उपभोक्ताओं की रीडिंग महीनों से नहीं ली जा रही है। हाल में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसका संज्ञान लेते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के स्थानीय अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई है।

आंकड़ों की नहीं दी सटीक जानकारी

विद्युत निगम में बिलिंग में मनमानी किसी से छिपी नहीं है। बिल जमा करने और रीडिंग के लिए उपभोक्ता निगम कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं। विभाग के शीर्ष अधिकारियों से जब प्रभावित उपभोक्ताओं के आंकड़ों के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताने से गुरेज किया। वहीं, सूत्रों ने बताया कि करीब पांच उपभोक्ता सर्किल में बिलिंग की समस्या से प्रभावित हैं। यह आंकड़ा बड़ा भी हो सकता है।

क्या हैं जुर्माना लगने के प्रमुख कारण-
- एजेंसी गलत बिल बना दे
- मीटर खराब होने पर भी रीडिंग कर बिल बना दिया
- मीटर सही है और बिल खराब बना दिया
- घर बैठकर ही कर्मियों ने बिल बना दिया
- उपभोक्ता की लाईन कटी है और बिल आ गया

बिलिंग एजेंसी पर रीडिंग लेने और बिल भेजने की जिम्मेदारी है। रीडिंग, बिलिंग में लापरवाही देखते हुए एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में लापरवाही न बरती जाए। इसे लेकर सख्त हिदायत दी गई है।
- बीएल मौर्य, एसई, सर्किल द्वितीय

रीडिंग और बिलिंग में लापरवाही पर इंवेंटिव एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। शहर और देहात में करीब 5 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। इसे लेकर बिलिंग एजेंसी के खिलाफ जुर्माना लगाया है।
- वीएन सिंह, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed