फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Montessori Lab started in government school children will learn in sports Manish Sisodia inaugurated

दिल्ली: सरकारी स्कूल में मोंटेसरी लैब की शुरुआत, खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

Wed, 09 Mar 2022 06:29 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 06:29 AM IST
सार

सिसोदिया ने कहा कि इस लैब में जैसी सुविधाएं हैं वैसी देश के किसी स्कूल में नहीं होंगी। दिल्ली सरकार अब मोंटेसरी लैब का ये मॉडल दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में अपनाएगी। दिल्ली सरकार की योजना अब अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की है।

विज्ञापन
Montessori Lab started in government school children will learn in sports Manish Sisodia inaugurated
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने के साथ-साथ संसाधनों को बढ़ाने पर भी काम कर रही है। इसी दिशा में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजेन्द्र नगर स्थित राणा प्रताप सर्वोदय विद्यालय में मोंटेसरी लैब का उद्घाटन किया। लैब के बनने से बच्चों को अब खेल खेल में सीखने का अवसर भी मिलेगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर सिसोदिया ने कहा कि इस लैब में जैसी सुविधाएं हैं वैसी देश के किसी स्कूल में नहीं होंगी। दिल्ली सरकार अब मोंटेसरी लैब का ये मॉडल दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में अपनाएगी। दिल्ली सरकार की योजना अब अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की है। क्योंकि यह समय बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस उम्र में बच्चों में आत्मविश्वास लाना, डर खत्म करना और उनमें समझ विकसित करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इस लैब का उद्देश्य बच्चों को सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध करवाना, बच्चों में जीवन कौशल विकसित करना है। लैब में उपलब्ध सुविधाएं लैब बच्चों के सीखने संबंधी विश्वस्तरीय सुविधाओं व गतिविधियों के लिए सीखने संबंधी सामग्री से लैस हैं। यहां बच्चे संवाद, स्वयं प्रबंधन जैसे कौशल सीख सकेंगे। यहां लैब से जुड़ा एक ओपन एरिया भी तैयार किया गया है। जिसमें उपलब्ध खेल सामग्री और अन्य चीजों को रखा गया है। जिनका उपयोग बच्चों को बेहतर ढंग से सिखाने में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed