फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD intensifies cleanliness drive in East and Outer Delhi

Delhi NCR News: पूर्वी और बाहरी दिल्ली में एमसीडी का स्वच्छता अभियान तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ने विभिन्न इलाकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। महापौर प्रवेश वाही ने खिचड़ीपुर और पटपड़गंज वार्डों का निरीक्षण किया। जबकि उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने सूरजमल विहार में स्वच्छता अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया, जबकि नेता सदन जय भगवान यादव ने कैलाश विहार, पंसाली में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया।
महापौर प्रवेश वाही ने वार्ड संख्या 167 खिचड़ीपुर और 168 पटपड़गंज में वरिष्ठ नागरिक केंद्र, पार्कों, निगम विद्यालय, सुलभ शौचालय और धोबी घाट का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने निगम विद्यालयों में आरओ आधारित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, पार्कों में सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उधर, सूरजमल विहार स्थित सी-ब्लॉक शिव मंदिर पार्क में उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पार्क और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। वहीं नेता सदन जय भगवान यादव ने कैलाश विहार, पंसाली (बी-ब्लॉक) में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed