फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Municipal Corporation's new headquarters to become operational from January

Delhi NCR News: गुरुग्राम निगम का नया मुख्यालय जनवरी से होगा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

184 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बहुमंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम का नया मुख्यालय भवन जनवरी-2027 से पूरी तरह चालू हो जाएगा। सेक्टर-14 में 184 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह बहुमंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी सेवाएं देना और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाना है।

निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भवन 8580 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैला है और इसमें तीन बेसमेंट सहित कुल 10 मंजिलें होंगी। नए मुख्यालय में डिजिटल एक्सेस कंट्रोल लॉक सिस्टम लागू होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमीट्रिक या आरएफआईडी आधारित डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम नागरिक भवन के भूतल, प्रथम और द्वितीय तल तक ही जा सकेंगे। इन मंजिलों पर विशाल नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित होगा। यहां संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पानी-सीवर बिल जैसी विभिन्न सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाएं और विभागों का एकीकरण
नए मुख्यालय में महापौर, उपमहापौर, पार्षद कक्ष सहित सभी प्रशासनिक विभाग एक छत के नीचे होंगे। पार्षदों के लिए अलग कार्यालय कक्ष बनाए गए हैं, जहां वे नागरिकों से बातचीत कर सकेंगे। महिला कर्मियों के लिए आधुनिक क्रेच की व्यवस्था होगी। कर्मचारियों के लिए जिम, मनोरंजन क्षेत्र और 700 दर्शक क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी तैयार किया गया है। एक मीडिया केंद्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर पार्किंग और प्रशासनिक दक्षता
भवन में तीन बेसमेंट में 411 कारों और 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि नगर निगम गुरुग्राम के आधुनिक और नागरिक-केंद्रित प्रशासन का प्रतीक होगा।


वर्जन

नगर निगम कार्यालय के लिए बन रहे भवन को समय से पूरा करने के लिए उसका दौरा कर समीक्षा की गई है। नए साल में भवन बन कर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed