फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman dies in accident on Delhi-Mumbai Expressway

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चारा लेने गई महिला को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 02 Aug 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 02 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident on Delhi-Mumbai Expressway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन द्वारा महिला को टक्कर मारने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हसीना पुत्री ईदरीस असम से अपनी बहन के पास नौसरा गांव में आई हुई थी। शनिवार की दोपहर बाद वह अपनी बहन व अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गई थी। जब वे एक्सप्रेसवे को पार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार गाड़ी ने हसीना को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत ग्रामीण पहुंचे और उन्होंने घायल हसीना को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। नूंह सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed