{"_id":"6a1f32e44357305768006a4e","slug":"trial-for-the-district-team-for-the-state-judo-competition-on-june-4-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90020-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का ट्रायल 4 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का ट्रायल 4 जून को
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी भिवानी में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आगामी कैडेट राज्य जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून को भिवानी में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुग्राम टीम के चयन ट्रायल का आयोजन 4 जून को दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी में होगा। जिला जूडो संघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। खिलाड़ियों का वजन सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक लिया जाएगा, जबकि चयन ट्रायल सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों का चयन निर्धारित वजन वर्गों के आधार पर किया जाएगा। लड़कों के लिए वजन वर्ग 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 66 किलोग्राम, 73 किलोग्राम, 81 किलोग्राम, 90 किलोग्राम तथा 90 किलोग्राम से अधिक निर्धारित किए गए हैं। वहीं लड़कियों के लिए 40 किलोग्राम, 44 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 52 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 70 किलोग्राम तथा 70 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग रखे गए हैं।