फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three people injured in a collision between two cars.

Gurugram News: दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल

Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in a collision between two cars.
गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर हुआ हादसा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर शनिवार को सेक्टर-48 में बेस्टेक बिजनेस पार्क के सामने दो कारों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और तीन लोगों को हल्की चोटें भी आईं। दुर्घटना के बाद एलिवेटेड रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम करीब 7 बजे गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर एक कार के चालक को यू-टर्न लेना था, लेकिन फ्लाईओवर के नीचे आधिकारिक यू-टर्न करीब तीन किलोमीटर आगे था। ऐसे में चालक ने एलिवेटेड रोड पर ही खतरनाक तरीके से गलत साइड से यू-टर्न ले लिया। सड़क पर सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क के किनारे कराकर वाहनों का संचालन सुचारू रूप शुरू कराया गया। हालांकि अभी तक किसी भी कार चालक द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed