फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road leading to the hospital has become a swamp, two-wheeler drivers are falling and getting injured every day.

Gurugram News: दलदल बना अस्पताल को जाने वाला रास्ता, प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे दुपहिया वाहन चालक

Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the hospital has become a swamp, two-wheeler drivers are falling and getting injured every day.
सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण कई बार वाहन भी पलट चुके हैं, फिर भी ध्यान नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। पुन्हाना-होडल मार्ग पर ट्रक मार्केट के पास सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण बरसात का पानी भरा हुआ है। पानी भरा होने के कारण तकरीबन एक किलोमीटर का रास्ता दलदल बना हुआ है।ऐसा कोई दिन नहीं जब यहां से निकलने वाला कोई न कोई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल न होता हो। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण कई बार वाहन भी पलट चुके हैं बावजूद इसके संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से हाल ही में होडल से पिनगवां तक सड़क की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा कर दिया गया है, लेकिन ट्रक मार्केट से सिकरावा मोड़ तक सड़क अभी भी अधूरी है। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के आजाद, लक्ष्मण, शाहिद, सुनील, राजेन्द्र मिस्त्री आदि लोगों का कहना है कि कई वर्षो से यहां सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। पुन्हाना होडल निर्माण कार्य शुरू होने पर उन्हें उम्मीद थी की मार्ग पर बने गहरे गड्ढों से जल्द राहगीरों को निजात मिलेगी, लेकिन काम अधूरा छोड़ देने से तकरीबन दो किलोमीटर की यह सड़क लोगों के परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से इस सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है। यहां से निकलने वाले दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में जमा पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दो दिन पहले एक किसान की गेंहू से भरी ट्रॉली यहां पलट गई, जिससे किसान का हजारों रुपये का गेंहू कीचड़ में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------

शहर के सरकारी अस्पताल से सिकरावा मोड तक सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है, इसको बनाया जाना था। अब एक बार फिर से इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है, जिसमें ब्लॉक (बड़ी टायल) लगाई जाएगी। मानसून से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - जितेन्द्र धनखड, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
सरकारी अस्पताल से शिकरावा मोड तक सड़क पर फैला कीचड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed