फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The AOA, in collaboration with residents, transformed the society's appearance and upgraded amenities ranging from footpaths to the 'Gangajal' water supply.

Gurugram News: एओए ने निवासियों के साथ मिलकर संवारी सोसाइटी की तस्वीर, फुटपाथ से गंगाजल तक की सुविधाएं बढ़ाईं

Fri, 04 Sep 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
The AOA, in collaboration with residents, transformed the society's appearance and upgraded amenities ranging from footpaths to the 'Gangajal' water supply.
केप टाउन सोसायटी में बनवाया गया कंट्रोल रूम
फोटो
विज्ञापन

--------
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक कैपटाउन सोसाइटी में एओए ने निवासियों के साथ मिलकर सोसाइटी की सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल की है। मंदिर जाने के लिए फुटपाथ बनाने से लेकर क्लबों में लिफ्ट, गंगाजल की पाइपलाइन, कम्यूनिटी क्लिनिक, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम और बच्चों के लिए फुटबॉल ग्राउंड तैयार कराने तक कई काम कराए गए हैं। इन सुविधाओं का लाभ सोसाइटी के करीब पांच हजार परिवारों को मिल रहा है। एओए का कहना है कि निवासियों के सहयोग और मेंटिनेंस फंड का बेहतर इस्तेमाल कर जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

एओए ने निवासियों के साथ मिलकर अनधिकृत ओपन पार्किंग को हटवाकर सोसाइटी के अंदर मंदिर तक जाने के लिए आठ लाख रुपये की लागत से करीब छह फीट चौड़ा फुटपाथ तैयार कराया। सोसाइटी में तीन क्लब हैं। इनमें बिल्डर की ओर से लिफ्ट की सुविधा नहीं दी गई थी। एओए ने मेंटिनेंस फंड से तीनों क्लबों में करीब 45 लाख रुपये की लागत से तीन लिफ्ट लगवाई। निवासियों के मुताबिक, पहले बिल्डर की ओर से केवल 535 फ्लैटों में ही पानी की सुविधा उपलब्ध थी। एओए और निवासियों ने मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए 50 लाख रुपये की लागत से करीब 1300 मीटर लंबी पाइपलाइन डलवाई। जिससे अब करीब पांच हजार परिवारों तक गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। इसके साथ ही सोसाइटी में कम्यूनिटी क्लिनिक शुरू किया गया है। यहां प्रतिदिन 12 घंटे नर्स उपलब्ध रहती है। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। इससे निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सोसाइटी के अंदर ही मिल रही है। सोसाइटी में 30 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी और फुटबाल ग्राउंड तैयार कराया गया। यहां रोजाना करीब 50 से 60 बच्चे फुटबॉल का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन



कोट----फोटो
- एओए और निवासियों ने मिलकर छह फीट चौड़ा फुटपाथ बनवाया है। इससे अब मंदिर तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। - राजर्षि मजूमदार, निवासी

- हमारी सोसाइटी में लोगों के बेहतर इलाज के लिए कम्यूनिटी क्लिनिक में 12 घंटे नर्स उपलब्ध रहती है और सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर ओपीडी के लिए आते हैं। - अरूण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


- सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जगह पर कैमरे लगवाए गए हैं। सीसीटीवी सर्विलेंस कंट्रोल रूम बनाया गया है। - डॉ विनीत गुप्ता, निवासी

- तीनों क्लबों में बिल्डर की ओर से लिफ्ट नहीं लगाई गई थी। निवासियों के मेंटिनेंस फंड से करीब 45 लाख रुपये खर्च कर तीन लिफ्ट लगवाई गई हैं। - अल्का जैन, निवासी


- हम लोगों ने मिलकर करीब 50 लाख रुपये की लागत से 1300 मीटर लंबी पाइपलाइन डलवाई है। इससे अब करीब पांच हजार परिवारों को गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। - दिग्विजय सिंह, निवासी

- बच्चों के लिए फुटबॉल ग्राउंड भी बनाया गया है, जहां रोजाना 50 से 60 बच्चे अभ्यास करते हैं। -प्रणव मिश्रा, निवासी

केप टाउन सोसायटी में बनवाया गया कंट्रोल रूम

केप टाउन सोसायटी में बनवाया गया कंट्रोल रूम

केप टाउन सोसायटी में बनवाया गया कंट्रोल रूम

केप टाउन सोसायटी में बनवाया गया कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed