फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bike rammed by vehicle due to a feud; both legs smashed with iron rods.

Gurugram News: रंजिश में वाहन से बाइक को मारी टक्कर, सरिया से तोड़े दोनों पैर

Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed by vehicle due to a feud; both legs smashed with iron rods.
सेक्टर-76 में एसजीवी कट के पास हुआ हादसा, प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रंजिश में शनिवार को सेक्टर-76 में एसजीवी कट के पास मोटरसाइकिल पर घर जा रहे युवक को पहले गाड़ी से टक्कर मारकर रास्ता रोका गया। इसके बाद गाड़ी में सवार तीन-चार युवकों ने सरिये से युवक पर हमला किया। हमले में युवक के दोनों पैर की हड्डी तोड़ दी गई। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर गांव निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एसजीवी सुपर सिक्योरिटी कंपनी में ड्राइवर का काम करते है। शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से डीएलएफ प्रवीना सोसाइटी सेक्टर-76 से घर जा रहा था। जैसे ही वह एसजीवी कट के पास पहुंचे तो पीछे से आई ऑल्टो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारते हुए उनका रास्ता रोक दिया। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी में से उनके गांव के ही रहने वाली रोहित और उसके साथ 3-4 अन्य लोग उतरे। रोहित के साथियों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने लोहे की राॅड से उनके दोनों पैरों पर मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घायल ने वारदात की सूचना परिवार को दी। घायल के पिता और चाचा ने आकर उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन पीड़ित शिकायत देने की स्थिति में नहीं था। पीड़ित ने पुलिस को सोमवार को पुलिस को शिकायत दी। खेड़कीदौला थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed