{"_id":"6ab2c8d53413503808095fef","slug":"electricity-department-junior-engineer-held-hostage-and-beaten-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101919-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में बिजली विभाग के जेई को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में बिजली विभाग के जेई को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सरकारी दस्तावेज फाड़े, दो नूंह निवासियों पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। बिजली निगम के एसडीओ कार्यालय परिसर में एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सरकारी फाइलों को भी फाड़ दिया। पीड़ित जेई ने जिला नूंह के गांव इंडरी निवासी दो लोगों पर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जेई सुमित गर्ग ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। वह रोजका मेव एसडीओ के साथ बैठकर जरूरी बातें कर रहे थे। उसी समय नूंह के गांव इंडरी निवासी वीरेंद्र और योगराज उर्फ योगी उनके पास आए। जेई ने उन्हें बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और एसडीओ से बात करने को कहा। इसके बाद वीरेंद्र और योगराज उर्फ योगी ने उनकी गिरेबां पकड़ ली। जब जेई बाहर निकलने लगे तो कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया। दोनों आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसे और मुक्के मारे। आरोपियों के साथ दो-तीन अन्य लोग भी कमरे के बाहर खड़े थे। जेई किसी तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन उन्हें फिर से लात और घूंसे मारे गए, जिससे काफी चोटें आईं। उन्होंने आरोपियों पर मारपीट के साथ-साथ कुछ सरकारी फाइलों को फाड़ देने का भी आरोप लगाया है।
सोहना शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित जेई ने दो नामजद आरोपियों समेत दो-तीन अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर कुछ सबूत जुटा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।