फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out at an ATM booth in Nathupur; cash inside the machine and other items gutted.

Gurugram News: नाथूपुर में एटीएम बूथ में लगी आग, मशीन में रखा कैश व अन्य सामान जला

Wed, 23 Sep 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an ATM booth in Nathupur; cash inside the machine and other items gutted.
सेक्टर-29 फायर स्टेशन की दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में नाथूपुर सब्जी मंडी के पास मंगलवार की दोपहर को एटीएम बूथ में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची। दमकल टीम ने पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किंट से आग लगने की जानकारी सामने आई। एटीएम में कितना कैश जला है, इसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
नाथूपुर सब्जी मंडी के पास हिताची कंपनी के एटीएम बूथ में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई थी। देखते ही देखते बूथ से आग की लपटें व धुआं निकलने लगा था। स्थानीय दुकानदारों ने 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम व फायर विभाग को सूचना दी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने एतिहात के लिए एटीएम बूथ में बिजली सप्लाई को बंद किया।
विज्ञापन

इसके बाद फायरकर्मियों ने पानी का छिड़काव करके काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से एटीएम बूथ में मशीन व अन्य सामान जल गया। बताया जा रहा है कि कंपनी के कर्मचारी एटीएम में कुछ समय पहले ही कैश डालकर गए थे। जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे एटीएम बूथ में आग लग गई थी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट होेने से एटीएम बूथ में आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed