{"_id":"6ab289b45f801df5d30e22e2","slug":"team-constituted-for-gas-pipe-shifting-on-the-namo-bharat-corridor-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101914-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर में गैस पाइप शिफ्टिंग के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नमो भारत कॉरिडोर में गैस पाइप शिफ्टिंग के लिए टीम गठित
विज्ञापन
कॉरिडोर की बाधाएं दूर करने में जुटा एनसीआरटीसी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कवायद तेज कर दी है। हाईवे के साथ आ रही गैस पाइपलाइन की शिफ्टिंग के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान तलाशेगी।
नमो भारत कॉरिडोर में दिल्ली बॉर्डर से हीरो होंडा चौक तक गैस पाइपलाइन आ रही है। इसके चलते एनसीआरटीसी को यूटिलिटी शिफ्टिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हाल में जीएमडीए के सीईओ की अध्यक्षता में हुई कोऑर्डिनेशन बैठक में एनसीआरटीसी ने यह मामला संबंधित विभागों के सामने रखा था। इसके बाद अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।
कॉरिडोर के तहत डीएलएफ की लाइसेंस वाली जमीन की ग्रीन बेल्ट में यूटिलिटी बिछाई जानी है। इसके लिए डीएलएफ और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के स्तर पर कार्रवाई की जानी है। वहीं, साइबर सिटी से राजीव चौक के बीच जीएमडीए की ग्रीन बेल्ट में एचसीजी की गैस लाइनों को भी शिफ्ट किया जाना है। नमो भारत कॉरिडोर परियोजना के तहत पचगांव में प्रस्तावित डिपो, स्टेशन और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का मामला भी लंबित है। इसके अलावा परियोजना के लिए क्षतिपूरक वनीकरण के लिए भी जमीन की आवश्यकता है। इन सभी मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय कर बाधाएं दूर करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।