फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stones pelted on the police team that went to arrest the wanted accused in Andhaki village.

Gurugram News: वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आंधाकी गांव में पथराव

Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on the police team that went to arrest the wanted accused in Andhaki village.
एक होमगार्ड को आरोपियों ने पकड़ पर पीटा, गंभीर, कई अन्य पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। आंधाकी गांव में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस पर आरोपियों के परिजनों और साथियों ने पथराव कर दिया। पुलिस जब आरोपी को गाड़ी में बैठाने लगी तभी परिजनों ने शोर मचाकर उसके साथियों को बुलाया। उसके बाद पुलिस टीम पर पथराव की गई जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी को गाड़ी में बैठा रहे होमगार्ड को परिजनों ने पकड़ कर पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुन्हाना थाना में नियुक्त पुलिस कर्मचारी ने इसकी शिकायत बिछोर थाना में दी है। देर रात तक बिछोर पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया है।


पुलिस ने बेल जंपर व वांछित आरोपियों को गिरफ्तारी का अभियान चलाया हुआ है। थाना पिदुगुरला जिला पलनाडु तमिलनाडु में वांछित आरोपी अकबर पुत्र रमजू निवासी आंधाकी की तलाश में रात के एक बजे उसके घर पर पुन्हाना पुलिस द्वारा रेड की गई। रेड के बाद आरोपी अकबर को पुलिस गाड़ी में बैठने लगी। उसी समय आरोपी ने अन्य साथियों को बुला लिया और टीम पर पथराव किया। पुलिस कर्मचारियों ने गाडी में छिपकर व दीवारों के साथ खड़े होकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने होमगार्ड जुबेर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस दोबारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी गांव छोड़कर भाग चुके थे। वहीं, इस बारे में बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि अभी केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पथराव के दौरान घायल होमगार्ड जुबेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed