फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preeti wins gold for the third time at the All India Police Games.

Gurugram News: ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में प्रीति ने तीसरी बार जीता स्वर्ण

Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Preeti wins gold for the third time at the All India Police Games.
चोटिल होने के बाद भी हर्ष ने कांस्य पर जमाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जिले के डीजीपी क्लब से जुड़े बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। जिले की बॉक्सर और असम राइफल्स में कार्यरत प्रीति ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और कामयाबी जोड़ी। उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बॉक्सर हर्ष ठाकरान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हर्ष चोट के बावजूद प्रतियोगिता में उतरे और पदक जीतने में सफल रहे। क्लब के प्रशिक्षक के अनुसार हर्ष प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। चोट नहीं होती तो उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कांस्य पदक हासिल किया।



डीजीपी क्लब की एक अन्य बॉक्सर पूजा खैरवाल ने भी ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक हासिल नहीं कर सकीं। क्लब की ओर से पूजा को भी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन




प्रशिक्षक गौरव का कहना है प्रीति, हर्ष और पूजा ने प्रतियोगिता में क्लब का प्रतिनिधित्व करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रीति का तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। हर्ष चोट के बावजूद कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पूजा ने भी अपना पूरा प्रयास किया। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से क्लब के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतना मेरे लिए गर्व का पल है। इसके लिए लगातार अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिले का नाम रोशन कर अच्छा लग रहा है। -प्रीति

प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने से प्रदर्शन प्रभावित हुआ, लेकिन कांस्य पदक जीतकर खुशी है। अगली प्रतियोगिता में बेहतर तैयारी कर स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगा। इस सफलता के पीछे कोच और परिवार की मेहनत है। -हर्ष ठाकरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed