{"_id":"67e053cc19016f38b60b9d14","slug":"police-snatched-singer-masoom-sharmas-mic-stopped-him-from-singing-the-banned-song-khatola-2-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53622-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने सिंगर मासूम शर्मा का माइक छीना, बैन गाना ''खटोला-2'' गाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने सिंगर मासूम शर्मा का माइक छीना, बैन गाना ''खटोला-2'' गाने से रोका
विज्ञापन
लाइव शो बीच में ही रुकवाया, फैंस की मांग पर बैन गाने की बोली थी एक लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की ओर से बैन किए गए गाने की एक लाइन बोलते ही डीएलएफ पुलिस ने शनिवार की रात को मशहूर सिंगर मासूम शर्मा का स्टेज शो बंद करा दिया। इस गाने को न गाने के लिए पुलिस की ओर से गायक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था।
कार्यक्रम समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही प्रशंसकों की डिमांड पर गाना शुरू होता देख पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर कार्यक्रम बंद करा दिया। डीएलएफ पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं है। इसलिए किसी भी तरह का अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में बीते शनिवार की रात मासूम शर्मा का शो आयोजित था। इसको लेकर काफी फैंस वहां पर पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन को अनुमान था कि वहां पर गायक प्रदेश सरकार की ओर से बैन किए गए गाने को गा सकते हैं। इसकाे लेकर पुलिस ने पहले ही मासूम शर्मा को नोटिस देकर कहा था कि वे बैन किए गए गानों को शो में न गाएं। शो के आखिरी तक उन्होंने अपने किसी भी बैन गाने की कोई भी लाइन नहीं बोली थी। पांच से छह गानों के बाद फैंस ने मासूम शर्मा से खटोला गाने की मांग की थी। मासूम शर्मा ने कहा कि खटोला गाना आज वह खुद नहीं गाएंगे, बल्कि उनके फैंस गाएंगे। फैंस ने गाना शुरू किया तो रात लगभग 9.50 बजे मासूम शर्मा ने खटोले-2 गाने की लाइन बोलते हुए माइक फैंस की तरफ करते हुए कहा कि वह इस गाने को पूरा करें। इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनसे माइक लेकर शो पूरा होने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने मैनेजमेंट को स्टेज से ही साउंड सिस्टम को बंद करने के निर्देश दे दिए। हालांकि गायक मासूम शर्मा फैंस के साथ गाने की लाइनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे।
गाने को लेकर फैंस में थी उत्सुकता
गायक मासूम शर्मा द्वारा एक लाइन बोलने पर ही सभी दर्शकों ने गाने की लाइनों को गाना शुरू कर दिया था। वहां पर मौजूद बहुत से फैंस ने गाने गाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली। ऐसा लगता था कि सभी फैंस सिर्फ इसी गाने को सुनने के लिए वहां पर पहुंचे थे। जब तक मासूम शर्मा स्टेज पर रहे, तब तक फैंस ये गाने गाते ही रहे।
विज्ञापन
वर्जन
कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही मासूम शर्मा को बैन किए गए गाने को न गाने के बारे में नोटिस दे दिया गया था। विवादित गाने पर पांच मिनट पहले ही कार्यक्रम बंद कराया गया था। इस मामले में अब तक काेई शिकायत नहीं मिली है। - विकास कौशिक, सहायक पुलिस आयुक्त, डीएलएफ गुरुग्राम।