फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pet pitbull injures man and dog in Gurugram

कुत्ते का कुत्ते पर हमला: पिटबुल ने शख्स को भी बनाया शिकार, दोनों को घसीटा-नोचा; अभिषेक की जुबानी पूरी कहानी

Fri, 31 Oct 2025 08:37 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में कुत्तों के हमले की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। गुरुग्राम में एक पिटबुल ने ल्हासा आपसो ब्रिड कुत्ते व उसके मालिक पर हमला कर दिया। दोनों को घसीटकर बुरी तरह घायल किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुत्ते के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Pet pitbull injures man and dog in Gurugram
खतरनाक पिटबुल का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएलएफ फेज-2 के क्यू-2 ब्लॉक में बृहस्पतिवार सुबह एक पिटबुल कुत्ते ने एक व्यक्ति के ल्हासा आपसो ब्रिड के कुत्ते और उसके मालिक पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


हमलावर कुत्ते के मालिक के हाथ से लेस छूट गई, जिसके बाद वह अनियंत्रित हो गया और करीब आधे घंटे तक हाहाकार मच गया। इलाके में रहने वाले अभिषेक साहनी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11.30 बजे की घटना है। उन्होंने अपने घर के सामने जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। वे बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति जोर-जोर से चिल्ला रहा है और एक पिटबुल उसे घसीट रहा है। 
विज्ञापन


अनियंत्रित हो गए कुत्ते को मार कर दूसरा व्यिक्त उसे हटा रहा है। ल्हासा आपसो ब्रिड के छोटे कुत्ते को पिटबुल ने बुरी तरह घायल कर दिया। उस व्यक्ति के सिर पर कुत्ते ने घाव कर दिया। यह मामला करीब आधे घंटे तक चला। स्थिति इतनी भयानक थी कि डर के मारे कोई बीचबचाव में भी आगे नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक ने कहा कि वे खुद काफी डर गए थे। कुत्ता बहुत ही खतरनाक तरीके से हमला कर रहा था। इस वीडियो और फोटो को सोसाइटी के ग्रुप और अन्य समूहों में डाला गया है। मगर अभी तक कुत्ते के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पिटबुल उन प्रतिबंधित कुत्तों में शामिल किया गया है। जिसको खतरनाक समझा जाता है और उसकी ब्रिडिंग और बिक्री पर रोक है। नगर निगम ने पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन को भी अनिवार्य किया था।


डीएलएफ फेज टू के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनीष धवन ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं चल पाया है कि किसका कुत्ता था और कौन घायल हुआ है। इस घटना के बाद दाेनों वहां से चले गए। देखने में दोनों कुत्ता घुमाने वाले कर्मी लग रहे हैं। विभिन्न समूहों में फोटो और वीडियो डालकर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। नगर निगम संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं है। वे कही बाहर है, इसके बारे में पता कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed