{"_id":"64875968adc011e50d077bb5","slug":"people-sitting-on-dharna-for-the-rights-of-the-house-will-go-on-hunger-strike-every-sunday-gurgaon-news-c-1-1-619662-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर के हक के लिए धरने पर बैठे लोग,हर रविवार करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर के हक के लिए धरने पर बैठे लोग,हर रविवार करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
मालिकाना हक मिलने तक हर रविवार करेंगे भूख हड़ताल
करीब एक साल से मारुति कुंज सोसाइटी के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं निवासी
रविवार को निवासी महावीर मिश्रा और महेंद्र सिंह यादव भूख हड़ताल पर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मालिकाना हक के साथ अन्य मांगों को लेकर मारुति कुंज सोसाइटी निवासी एक साल से प्रदर्शन पर बैठे हैं। समस्याएं हल नहीं होने पर अब निवासियों ने भूख हड़ताल करनी भी शुरू कर दी है। निवासियों ने फैसला लिया है कि जब तक कंपनी उन्हें मालिकाना हक नहीं देती है, तब तक वह हर रविवार को भूख हड़ताल करेंगे। रविवार को सोसाइटी निवासी महावीर मिश्रा और महेंद्र सिंह यादव भूख हड़ताल पर बैठे। निवासी मालिकाना हक के लिए मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर चुके है।
सोसाइटी के पूर्व उप प्रधान अजित तंवर ने बताया कि 1998 में मारुति कंपनी ने कर्मचारियों के लिए रिहायशी कॉलोनी बनाने के लिए गांव भोंडसी के पास 107 एकड़ जमीन अधिग्रहित करनी थी। इसमें से 56 एकड़ जमीन पर 1992 में 916 फ्लैट बनाकर मारुति कुंज सोसाइटी बसा दिया था। सोसाइटी की रेखदेख के लिए द मारुति कर्मचारी भवन निर्माण सहकारी समिति का गठन किया गया था। कर्मचारियों को फ्लैट के लिए ऋण भी दिए गए थे।
निवासियों का कहना है कि उन्होंने 2010 में पूरे पैसे दे दिए हैं, लेकिन अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है। अभी मारुति कंपनी दावा करती है उनके करोड़ों रुपये निवासियों पर बकाया है, वह पहले पैसे वापस करें। इसके बाद ही उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा। सोसाइटी निवासी मालिकाना हक के लिए सोहना-तावडू विधायक संजय सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले ग्रीवेंस कमेटी में तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने मालिकाना हक के लिए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक न तो कोई कमेटी बनी है न ही कोई कार्रवाई हुई है।