फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People of Mewat will soon get the gift of trauma center, government approved

Gurugram News: मेवात के लोगों को जल्द मिलेगी ट्रॉमा सेंटर की सौगात, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
People of Mewat will soon get the gift of trauma center, government approved

विज्ञापन

-अल आफिया अस्पताल में बनवाया जाएगा ट्रामा सेंटर।


शेरसिंह डागर
नूंह। मेवात के लोगों के लिए राहत की खबर है। जल्द मेवात में ट्रामा सेंटर का निर्माण होगा। इसके लिए सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में का निर्माण शुरू कराया जाएगा। समय रहते हुए ट्रामा सेंटर का निर्माण किया जाता है तो आए दिन नेशनल हाईवे, केएमपी तथा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों के दौरान मौत के आंकड़ों में कमी आएगी ।
ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के बारे में उपायुक्त मेवात ने पुष्टि की है और जल्द ही इस पर काम शुरू करने का दावा भी किया है। हालांकि यह योजना पिछले सात साल से लगातार हिचकोले खा रही है। लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं किया गया है, लेकिन अब जिला प्रशासन इस मामले में कुछ गंभीर नजर आ रहा है वही स्थानीय विधायक भी लगातार ट्रामा सेंटर की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठा रहे हैं। बता दें, कि नूंह दिल्ली-अलवर वाया नूंह को सरकार ने नेशनल हाइवे नंबर 248 ए घोषित बना दिया है। लेकिन ये रोड नूंह से आगे अलवर तक सिंगल है। लिहाजा यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा मेवात के होते हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे भी चालू हो गया है।
विज्ञापन

----------
सैकड़ों लोगों ने गंवाई जान
हादसों में पिछले कई सालों में कई सौ जान चली गई तो हजारों लोग घायल हो चुके हैं। समय पर उचित उपचार न मिलने के कारण अधिकांश जिदंगी रास्ते में ही दम तोड़ देती हैं। क्योंकि मांडीखेड़ा के आसपास होने वाली सडक़ दुर्घटना के लिए मेडिकल कॉलेज नलहड़ व गुरुग्राम से पहले इलाज की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। मेडिकल कॉलेज भी इतना कारगर साबित नहीं हो रहा है। ऐसे में लोग गुरुग्राम या फिर अलवर पर निर्भर रहते हैं और यहां तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे तक लग जाते हैं। लिहाजा दुर्घटना में घायल लोग दम तोड़ देते हैं। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीएम के समक्ष उठी थी मांग

लोगों ने पीछे इस मांग को प्राथमिकता से तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने रखा था तो उन्होंने मांडीखेड़ा अलआफिया अस्पताल में एक ट्रामा सेंटर शुरू कराने के आदेश दिए थे, लेकिन यह सेंटर अभी तक शुरू नहीं हो सकता है। शरीफ सरपंच, अशोक कुमार, राहुल जैन, ताहिर हुसैन का कहना है कि यह बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। इस पर प्रशासन को ध्यान देकर इसे शुरू कराना चाहिए।
:::::::::::::
मेवात के 40 किमी क्षेत्र से निकल रहा एक्सप्रेसवे
दिल्ली- मुंबई -बड़ोदरा एक्सप्रेस वे निकलने से मेवात में ट्रामा सेंटर की जरूर और ज्यादा बढ़ गई है । क्योंकि यहां इस एक्सप्रेस वे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जिसमें अधिकांश लोगों को मौत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मेवात जिले में ट्रॉमा सेंटर जरूरी है। यह एक्सप्रेस वे मेवात के करीब 40 किलोमीटर के एरिया से निकल रहा है।
-----------
हादसों पर एक नजर
- 23 अगस्त 2023 को कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू की रोल्स-रॉयस कार यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
- दिसंबर 2023 में अमेरिकी नागरिक एलिजाबेध की मौत भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई थी।
- पंचकूला की डीसी की पत्नी सोनिया सारवान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
- पूर्व में विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे एवं बाड़मेर से राजस्थान के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत भी इस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हो चुकी है।

- एक्सप्रेस वे पर साल में 100 से अधिक मौत का आंकड़ा है। इनके अलावा केएमपी व नेशनल हाइवे 248 ए अलग है। वहां भी मौतों का आंकड़ा बढ़ा है।
---------
ट्रॉमा सेंटर का बजट मंजूर हो चुका है। जल्द ही इस पर मांडी खेड़ा अल आफिया अस्पताल में काम शुरू कराया जाएगा। एक्सप्रेस वे हाईवे पर होने वाली मौतों का आंकड़ा बहुत ज्यादा है। जो दुख है । हमारी कोशिश है जल्द से जल्द ट्रॉमा सेंटर बनवाया जाए ।
विश्राम मीणा, डीसी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed