{"_id":"6a033f1293448e394901fa92","slug":"nursing-officers-of-civil-hospital-celebrated-international-nursing-day-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87784-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। बसई स्थित एक रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर खुशी साझा की और नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को पुष्पांजलि अर्पित कर सेवा, समर्पण और मानवता के साथ मरीजों की देखभाल का संकल्प लिया। समारोह में नर्सिंग ऑफिसर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय ने सभी को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। उन्होंने कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका को याद करते हुए युवा नर्सिंग ऑफिसर्स से संवेदनशीलता और प्रोफेशनल स्किल्स को लगातार बेहतर बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की ओर से सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रशस्ति पत्र और धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नर्सिंग स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताया।