फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Musical fountain will start again in Laser Valley Park

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन दोबारा होगा शुरू

Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Musical fountain will start again in Laser Valley Park
फोटो समाचार
विज्ञापन


- कष्ट निवारण समिति में होगा फैसला, कष्ट निवारण समिति की बैठक में 18 मामलों की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल लेजर लाइट और साउंड सिस्टम दोबारा शुरू होगा। 16 जुलाई को सीएम की अध्यक्षता में होने वाली कष्ट निवारण समिति के सामने मामले को रखा जाएगा। इसमें कुल 18 मामलों की सुनवाई होगी और संबंधित विभागों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 29 में करीब 25 एकड़ में लेजर वैली पार्क बनाया है। अब इस पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। पहले इसमें लेजर लाइट शो का आयोजन होता था लेकिन सिस्टम खराब होने के बाद बंद हो गया। ऐसे में जीएमडीए इसे नए सिरे से तैयार करा रहा है।
विज्ञापन

जीएमडीए ने लेजर लाइट और साउंड सिस्टम के साथ थ्री डी प्राेजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन का इंतजाम कर रहा है। रविंद्र कुमार जैन से कष्ट निवारण समिति में शिकायत दी थी कि लेजर वैली पार्क का म्यूजिकल फाउंटेन खराब हो चुका है और लोगाें को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसमें विधायक मुकेश शर्मा समेत अन्य को पिछली सुनवाई में सीएम ने रिपोर्ट देने को कहा था। 16 जुलाई को इस मामले को रखा जाएगा, जिसमें जीएमडीए को अपनी रिपोर्ट देनी है। हालांकि जीएमडीए इसे ठीक कराने का काम कर रहा है और अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
18 मामलों को रखा जाएगा
कष्ट निवारण समिति में 18 मामलों को रखा जाएगा। इसमें पहला जीएमडीए से संबंधित मामला है। दूसरा नगर निगम गुरुग्राम से नक्शा संंबंधित केस है जबकि तीसरा पटौदी में रास्ता संबंधी है। चौथा मामला गुरुग्राम नगर निगम से संबंधित सड़क को लेकर है। इसके अलावा पुलिस, खनन विभाग, जीएमडीए, बिजली निगम और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, डीटीपी,नगर निगम मानेसर, नगर परिषद जटौली समेत 18 शिकायतों पर सीएम सुनवाई करेंगे। इसे लेकर सभी विभागों ने अपना पक्ष तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed