{"_id":"6ab2c872c4bbb89ad40fe403","slug":"man-caught-selling-cylinders-brought-cheaply-from-rajasthan-at-high-prices-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101881-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राजस्थान से सस्ते सिलेंडर लाकर महंगे दामों पर बेचता था, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राजस्थान से सस्ते सिलेंडर लाकर महंगे दामों पर बेचता था, पकड़ा
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 104 भरे सिलेंडर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने नवादा गांव में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा करते हुए 104 भरे सिलेंडर बरामद किए हैं। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई में नवादा निवासी जितेंद्र उर्फ कालू को पकड़ लिया गया। हालांकि दूसरा आरोपी राजस्थान निवासी हजार लाल मौके से भाग निकला। टीम की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरोपी सिलेंडरों के कोई कागजात, गैस कॉपी या लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। उसने बताया कि वह राजस्थान से अलग-अलग जगहों से सस्ते दामों पर सिलेंडर खरीदकर नवादा व आसपास के किरायेदारों को महंगे दामों पर बेचता था। सोमवार रात को अपराध शाखा सेक्टर-65 टीम नवादा गांव में गश्त पर थी। उसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप में घरेलू एलपीजी के काफी सिलेंडर भरे हुए हैं, जो ब्लैक में बेचने के लिए लाए गए हैं। जांच में पता चला कि गाड़ी का चालक राजस्थान का हजारी लाल और मालिक नवादा निवासी जितेंद्र उर्फ कालू है। टीम जितेंद्र के घर के पास पहुंची तो बाहर खड़ी पिकअप में चाबी लगी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 104 सिलेंडर मिले। हजारी लाल उसका ड्राइवर है।