{"_id":"6aaa9d6f8626b082280891ee","slug":"kushs-explosive-innings-aradhya-academy-defeated-raghav-by-12-runs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101251-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कुश की तूफानी पारी, आराध्या अकादमी ने राघव को 12 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कुश की तूफानी पारी, आराध्या अकादमी ने राघव को 12 रन से हराया
विज्ञापन
आराध्या अकादमी अकादमी के खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए। प्रशिक्षक
-कुश नरेंद्र ने 86 रन बनाए, काव्यांश के तीन विकेट से टीम को मिली रोमांचक जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आराध्या क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में मेजबान आराध्या क्रिकेट अकादमी ने राघव क्रिकेट अकादमी को 12 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आराध्या अकादमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 296 रन बनाए।
टीम की ओर से कुश नरेंद्र ने 86 रन की शानदार पारी खेली। सौरव ने 45 और काव्यांश ने 30 रन का योगदान दिया। राघव अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विहान और अभय ने दो-दो विकेट लिए। 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राघव क्रिकेट अकादमी की टीम 34.3 ओवर में 285 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्षिल शर्मा ने 77 रन की जुझारू पारी खेली। राजा ने 35 और दिव्यम आहूजा ने 37 रन बनाए। आराध्या अकादमी की ओर से काव्यांश ने तीन विकेट लिए। यश वर्मा और प्रियांश वर्मा ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के दम पर आराध्या अकादमी ने मुकाबला अपने नाम किया।