फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Investor confidence rises; district emerges as a global innovation hub.

Gurugram News: निवेशकों का बढ़ा भरोसा, जिले बना वैश्विक नवाचार का केंद्र

Tue, 22 Sep 2026 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Investor confidence rises; district emerges as a global innovation hub.
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का किया उद्घाटन। स्त
पीएफआई ने खोला भारत का पहला इनोवेशन सेंटर, मंत्री राव नरबीव सिंह ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को फॉर्च्यून-200 कंपनी प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. (पीएफआई) के भारत के पहले इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। हरियाणा की नई ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) नीति के तहत स्थापित यह केंद्र राज्य की मजबूत तकनीकी अर्थव्यवस्था, कुशल कार्यबल और बढ़ते वैश्विक निवेश भरोसे को रेखांकित करता है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को वैश्विक कंपनियों के साथ काम करने व आधुनिक तकनीक और नए कौशल में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है। पीएफआई का इनोवेशन सेंटर वित्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में नवाचार और उच्च कौशल आधारित कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास वैश्विक कंपनियों को निवेश, विस्तार, अनुसंधान और नवाचार के लिए अनुकूल नीतिगत वातावरण तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रूडेंशियल फाइनेंशियल इंक. के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रौद्योगिकी व परिचालन अधिकारी स्कॉट केस, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्मिक एवं अनुभव अधिकारी विक्की वालिया, पीएफआई इनोवेशन सेंटर इंडिया के उपाध्यक्ष एवं भारत प्रमुख प्रवीण गोयल, मानव संसाधन प्रमुख उपासना निश्चल, मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रौद्योगिकी एवं परिचालन) डैन स्टीफेंसन तथा उपाध्यक्ष, रणनीतिक पहल बिल सिडलोस्की तथा उद्योग विभाग हरियाणा के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed