{"_id":"68b9dd8a23a5a07bd40bc094","slug":"illegal-hospital-and-factory-raid-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106066-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अस्पताल पर सीएम उड़नदस्ता की छापेमारी, अवैध संचालन व प्रतिबंधित दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अस्पताल पर सीएम उड़नदस्ता की छापेमारी, अवैध संचालन व प्रतिबंधित दवाएं बरामद
विज्ञापन
हाजी हुरैरा अस्पताल पर सीएम उड़नदस्ता की छापेमारी, अवैध संचालन व प्रतिबंधित दवाएं बरामद
पेठा फैक्ट्री से 10 घरेलू सिलेंडर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे अस्पताल और फैक्टरी पर छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, गुप्तचर विभाग, प्रदूषण विभाग और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम की कार्रवाई की सूचना पर जुरहेडा रोड पर खुले आधा दर्जन से अधिक जच्चा बच्चा केंद्र दुकानों को शटर डालकर फरार हो गए। अस्पताल संचालक वसीम टूण्डलाका को गिरफ्तार कर लिया वही पेठा फैक्टरी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है |
टीम ने छापेमारी की शुरुआत होडल-नगीना रोड स्थित ट्रक मार्केट के पास स्थित हाजी हुरैरा अस्पताल से की गई। टीम ने जब अस्पताल की जांच की तो वहां कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके साथ ही अस्पताल परिसर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां भी बरामद हुईं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल संचालक के खिलाफ पुन्हाना शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।
नहीं मिले वैध दस्तावेज
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के सहायक उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि इस अभियान में गुप्तचर विभाग से एएसआई गजराज, खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक अमित कुमार, प्रदूषण विभाग से एसडीओ मनीष यादव और स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डॉ मनप्रीत व ड्रग कंट्रोल अधिकारी मुकेश कुमार भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि टीम ने सभी दस्तावेजों की गहन जांच की, लेकिन अस्पताल के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद टीम पुन्हाना-लुहिंगा कलां रोड स्थित गोधोला गांव के पास छोटू एंड संस नामक पेठा फैक्ट्री पर पहुंची। यहां भी जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। फैक्ट्री के पास प्रदूषण विभाग से संबंधित कोई भी जरूरी कागजात नहीं मिले। साथ ही, फैक्ट्री परिसर से 12 घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए। टीम ने इस मामले में भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की सिफारिश की। एएसआई सचिन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा यह कार्रवाई लोगों की शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पताल और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस संयुक्त छापेमारी से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से न केवल अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार मिलेगा। वहीं, पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।