{"_id":"663f06375c72a178ac0fa77e","slug":"ignoring-the-instructions-of-officials-there-is-abundance-of-garbage-in-the-city-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30678-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अधिकारियों के निर्देश दरकिनार, शहर में कूड़े की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अधिकारियों के निर्देश दरकिनार, शहर में कूड़े की भरमार
विज्ञापन
निगमायुक्त और संयुक्त आयुक्त बैठक में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दे चुके हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शहर में हर तरफ कूड़ा नजर आता है। सड़कों के साथ-साथ पड़े कूड़े की बदबू से लोग परेशान हैं। लोगों को आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से आसपास में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डाॅ. नरेश कुमार ने 19 अप्रैल को स्वच्छता शाखा के सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे कि वे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। नियमित कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए। वहीं आठ मई को निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने भी मासिक समीक्षा बैठक में इसके लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गुरुग्राम में चार सेनेटरी इंस्पेक्टर और 2900 कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए लगाए हुए हैं। इसके साथ ही प्राइवेट एजेंसियां भी गुरुग्राम में सफाई के लिए लगाई हुई हैं। इसके बावजूद पूरे शहर में कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। शहर में प्रतिदिन 1200 टन कूड़ा निकलता है जबकि उठाया केवल 800 टन ही जा रहा है। 400 टन कूड़ा शहर में ही पड़ा रह जाता है।
विज्ञापन
बादशाहपुर में फ्लाईओवर के नीचे और मार्केट के साथ-साथ कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। सेक्टर 53 में खाटू श्याम बाबा रोड भी कूड़े से ही भरा पड़ा है। जहां से निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वजीराबाद में शराब के ठेके के पास ग्रीन बेल्ट में भी कूड़े के ढेर लग गए हैं। झाड़सा में कन्हैई रोड पर साइबर पार्क की बिल्डिंग के पीछे तीन से चार फुट ऊंचे कूड़े के ढेर लगे हैं। सूरत नगर, फिरोज गांधी कॉलोनी नंबर वन महर्षि वाल्मीकि मार्ग आदि स्थानों पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है।
सीनियर सेनेटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि केवल जोन थ्री से लगभग 25 ट्रक कूड़ा उठाया जा रहा है। झाड़सा से कन्हैई रोड पर कुछ कूड़ा पेंडिंग पड़ा हुआ है। दो दिन में पूरे शहर से कूड़ा उठा दिया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।