{"_id":"6a63baca5f6ffb37090893eb","slug":"father-and-daughter-on-a-scooter-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95557-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार पिता-बेटी घायल
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी थाना इलाके में पिकअप चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी बेटी घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, पटौदी के पहाड़ी गांव निवासी अनिल और उसकी बेटी के साथ ये हादसा हुआ। अनिल ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को वे अपनी बेटी के साथ स्कूटी से मौजाबाद की ओर जा रहे थे। जैतपुर मोड़ पर पहुंचे तो पिकअप चालक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पिता-बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पटौदी थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिकअप व चालक की पहचान के प्रयास टीम कर रही है। संवाद