फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Family members will complain to CM in case of girl being burnt alive

Gurugram News: युवती को जिंदा जलाने के मामले में सीएम को शिकायत देंगे परिजन

Mon, 20 Jan 2025 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Family members will complain to CM in case of girl being burnt alive
40 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों का आरोप- केवल मिल रहा जांच का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। करीबन 40 दिन पहले लहरवाड़ी गांव में युवती को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस अभी तक जांच में जुटी है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिजनों में रोष है। परिजनों का आरोप है कि मामले को लेकर वो पुलिस कप्तान सहित पुन्हाना डीएसपी व पुन्हाना थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं लेकिन 40 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस इस मामले में अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष पेश होकर न्याय की मांग करेगें।

9 मई 2024 को खेत में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें रिजवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद मामले में संलिप्त आरोपी परिवार सहित गांव से भाग गए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है जबकि मुख्य आरोपी अभी भी आजाद घूम रहे हैं। समय रहते पुलिस अगर आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती व आरोपियों को गांव में बसाने के लिए नहीं लेकर आती तो शायद उनकी बेटी शहनाज जिंदा होती। शहनाज को जिंदा जला दिया गया। शिकायत पर 53 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि वह कई बार पुन्हाना थाना प्रभारी से मिल चुके हैं लेकिन उन्हें केवल जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शहनाज की हत्या के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त लोग पुलिस की गिरफ्त में होगें। - जसवीर सिंह, पुन्हाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed