{"_id":"690370c055ae41b7590a4122","slug":"factionalism-was-visible-in-the-meeting-of-the-finance-and-contract-committee-the-meeting-remained-inconclusive-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70982-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में नजर आई गुटबाजी, बेनतीजा रही बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में नजर आई गुटबाजी, बेनतीजा रही बैठक
विज्ञापन
मेयर की सहमति के बाद भी दो पार्षदों के क्षेत्र के काम को लेकर मामला अटका
64 करोड़ रुपये के कार्यों की सूची तैयार की गई
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम के गठन के बाद पहली बार विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लेकर मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब 64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सूची रखी गई। इन सब के बाद भी बैठक बेनतीजा रही। अब अगली बैठक तक सभी कार्यों की फिजिबलिटी देखकर दोबारा चर्चा की जाएगी।
मेयर ने सभी 22 काम के लिए स्वीकृति दे दी थी। विरोधी गुट के लोगों को वार्ड एक और वार्ड 17 के काम पर आपत्ति थी। इन दोनों वार्ड के पार्षद को राव इन्द्रजीत गुट से जोड़ कर देखा जाता है। इस काम पर राव नरबीर गुट के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को आपत्ति थी। इसके बाद यह तय हुआ कि किसी भी काम को मंजूरी नहीं दी जाएगी। कुछ देर के लिए सदन का माहौल गंभीर हो गया था।
इसके बाद निर्णय लिया गया है कि इन कार्यों की फिजिबलिटी देखकर दोबारा अगली बैठक में रखी जाएगी। सभी मुद्दों को भी अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया।
बैठक में आयुक्त आयुष सिन्हा, संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार, लोकेश, उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन यादव, डिप्टी मेयर रीमा चौहान, कमेटी के सदस्य सुमन कुमारी, राम प्रकाश, एक्सईएन निजेश, मंदीप धनखड़, एसडीओ अमन राठी, अनिल मलिक, विकास शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।