{"_id":"6ab2bf98114148bded05c174","slug":"ekalavya-and-renu-win-the-best-athlete-title-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101875-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एकलव्य और रेनू को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एकलव्य और रेनू को मिला सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय जाटौली में एथलेटिक मीट आयोजित
नंबर गेम-150 छात्रों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय महाविद्यालय जाटौली मंडी में 44वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान 100 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, लंबी कूद, शॉटपुट एवं अन्य विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र एकलव्य को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट के सम्मान से नवाजा गया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का खिताब प्राप्त किया।
वहीं लड़कियों की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर की दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नितीशा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंजू दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर की दौड़ में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशु, द्वितीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू तथा तृतीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची रहीं। शॉटपुट में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नितीशा, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंशु क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आईं।
विज्ञापन
वहीं लड़कों की प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रियांशु प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष का छात्र हर्ष तथा तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष का छात्र मयंक रहा। 400 मीटर की दौड़ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र एकलव्य प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष का छात्र मयंक तथा तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रियांशु रहा। 1500 मीटर की दौड़ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र एकलव्य प्रथम, द्वितीय स्थान पर एमए प्रथम वर्ष का छात्र मनीष तथा तृतीय स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र रोहित रहा। लंबी कूद में बीए तृतीय वर्ष का छात्र पुष्कर प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष का छात्र मयंक तथा तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रियांशु रहा। शॉटपुट में बीए प्रथम वर्ष का छात्र चिराग प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र यश कुमार तथा तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष का छात्र नवीन रहा। इस मौके पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना गुलाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।