फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Education Department strict on wrong filling of fee information by private schools

Gurugram News: प्राइवेट स्कूलों द्वारा शुल्क जानकारी गलत भरने पर शिक्षा विभाग सख्त

Thu, 17 Jul 2025 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Education Department strict on wrong filling of fee information by private schools
- त्रुटियों को सुधारने के लिए 17 से 31 जुलाई तक खोला जाएगा पोर्टल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए भरे गए फॉर्म-6 में पाई गई गंभीर त्रुटियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग की जांच में पाया गया कि लगभग सभी स्कूलों ने फीस वाले कॉलम में शुल्क राशि शून्य दर्शाई है, जबकि वास्तव में छात्रों से फीस वसूल रहे हैं।


इस त्रुटि को गंभीरता से लेते हुए निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला माैलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी निजी विद्यालयों से यह गलती तत्काल सुधरवाएं। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों से ली जा रही वास्तविक फीस की जानकारी सही-सही भरें।
विज्ञापन




त्रुटियों को सुधारने के लिए विभागीय पोर्टल 17 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक खोला जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी और निजी स्कूल समय पर संशोधन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फार्म 6
इस फॉर्म में निजी स्कूलों में बुनियादी ढांचे, छात्रों, कर्मचारियों की संख्या, वेतन, फीस संरचना और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed