फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doctors made students aware of leprosy

डॉक्टरों ने छात्रों को कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Doctors made students aware of leprosy
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को ‘विश्व कुष्ठरोग दिवस’ के अवसर पर कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में लीगल एड सोसाइटी, द स्कूल ऑफ लॉ नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी का सहयोग रहा। विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाने का उद्देश्य बीमारी से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना और जल्द से जल्द बीमारी के उन्मूलन के लिए नए सिरे से लोगों को प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रख्यात वक्ता डॉ. विनीत यादव और अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के रवि कालरा ने जागरूकता सत्र में व्याख्यान दिया। डॉ. विनीत यादव मौजूदा समय में टीबी, एचआईवी एड्स और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी और उप-सिविल सर्जन गुरुग्राम हैं। डॉ. विनीत ने छात्रों को महात्मा गांधी के समय से इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने कुष्ठ रोगियों की देखभाल के बारे में विस्तार से वर्णन किया था। वहीं, रवि कालरा ने कुष्ठ रोग से जुड़ी व्यव्हारिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि जब कोई कुष्ठ रोग का सामना करता है तो वे कैसे जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed