{"_id":"6ab2c106f7d5cb213d0f9dcd","slug":"do-not-resort-to-intoxicants-to-cope-with-stress-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101874-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तनाव से निपटने के लिए नशीले पदार्थों का सहारा न लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तनाव से निपटने के लिए नशीले पदार्थों का सहारा न लें
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति और वेलनेस सेमिनार में छात्रों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में नशा मुक्ति जागरूकता एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे पुलिस उपायुक्त (पश्चिम गुरुग्राम) वाई वी आर शशि शेखर और आचार्य करमवीर ने कहा कि युवाओं को तनाव से निपटने के लिए नशीले पदार्थों का सहारा नहीं लेना चाहिए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना था।
यह सेमिनार नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुरुग्राम अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आचार्य करमवीर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तनाव और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए नशीले पदार्थों का सहारा नहीं लेना चाहिए। इसके बजाय योग और प्राकृतिक जीवनशैली अपनानी चाहिए। सकारात्मक सोच भी इसमें सहायक होती है। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के वैज्ञानिक और व्यावहारिक उपाय बताए गए। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा और योग की विस्तृत जानकारी दी गई। संतुलित जीवनशैली के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। नशीले पदार्थों के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया गया।
अभियान में छात्राओं की भूमिका
कार्यक्रम में छात्राओं से आह्वान किया गया कि वे नशा मुक्ति अभियान की एम्बेसडर बनें। उन्हें अपने परिवार, मित्रों और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने पर जोर दिया गया। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ ली। उन्होंने दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।