फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   करंट लगने से नाबालिग श्रमिक की मौत

करंट लगने से नाबालिग श्रमिक की मौत

Wed, 01 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से नाबालिग श्रमिक की मौत
करंट लगने से नाबालिग श्रमिक की मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नाबालिग श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सुलतानपुर उत्तर प्रदेश के गांव कसईपुर निवासी पिंटू ने कहा कि उनका करीब 14 वर्षीय बेटा जोगेन्द्र करीब 20 दिन पहले उनकी साली के बेटे जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी सुनील के घर आया था। 30 जुलाई को सुनील ने उन्हें फोन कर बताया कि जोगेन्द्र ए के एंटरप्राइजेज में नौकरी करने गया था जहां उसे बिजली का करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। यहां उन्हें पता लगा कि इस कंपनी के मालिक अजय ने उसे नाबालिग होते हुए भी काम पर लगाया था। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-------
बेटी के इलाज के लिए आए इराकी का पर्स चोरी
गुरुग्राम। बेटी का इलाज कराने आए इराकी नागरिक का सदर बाजार में 11 हजार यूएस डॉलर से भरा हुआ पर्स चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में इराक निवासी अली हुसैन अपनी बेटी का फोर्टिस अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आए थे। वह अस्पताल के पास ही गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। वह मंगलवार को सामान खरीदने के लिए सदर बाजार आए थे, इस दोरान चोरों ने उनका पर्स चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
विदेशी ठहरने की सूचना न देने पर गेस्ट हाउस संचालक पर केस
गुरुग्राम। गेस्ट हाउस में विदेशी ठहराने व पुलिस को इसकी सूचना न देने पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 31 जुलाई की शाम को सेक्टर-29 थाना पुलिस ने सुशांत लोक स्थित द क्लोव गेस्ट हाउस की जांच की थी। इस दौरान एक जापानी नागरिक ठहरा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इस पर पुलिस ने झारखंड निवासी पवन कुमार व सैनिक फार्म दिल्ली निवासी अमन खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा सेक्टर-14 थाना पुलिस ने हेबिटेट होटल महरली रोड व ओयो गेस्ट हाउस की जांच की तो पता लगा कि यहां भी विदेशी नागरिब ठहरे हैं जिनकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------पवन सेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed