फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   महिलाकर्मी से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के ब्रांच मैनेजर ने किया दुष्कर्म

महिलाकर्मी से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के ब्रांच मैनेजर ने किया दुष्कर्म

Sun, 02 Dec 2018 06:15 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
महिलाकर्मी से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल के ब्रांच मैनेजर ने किया दुष्कर्म
- शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर महिलाकर्मी को नशीला पदार्थ पिलाकर एक निजी कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। डीएलएफ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी 30 वर्षीय महिला डीएलएफ क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसका पति से तलाक हो चुका है। 3 अगस्त 2017 को पीड़िता ने एक व्यक्ति का 30 लाख रुपये का जीवन बीमा किया था जिससे कंपनी का शाखा प्रबंधक प्रभु नारायण मिश्रा बहुत खुश था। इसी दिन प्रभु नारायण का जन्मदिन था जिसकी पार्टी में पीड़िता को निमंत्रण दिया गया था। आरोपी उसे पार्टी के लिए बार में ले गया जहां उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बीयर पिलाई जिसके कारण उसे काफी नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसे बार की कार पार्किंग में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर पीड़िता से जल्द ही शादी करने की बात कही। जनवरी- फरवरी 2018 में आरोपी उसे अपने साथ एक गांव में किराए के मकान में ले आया जहां दोनों साथ में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed